फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Message given to vote by blowing balloon

Maharajganj News: गुब्बारा उड़ाकर मतदान करने का दिया संदेश

Sun, 26 May 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Message given to vote by blowing balloon
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कलक्ट्रेट भवन पर हॉट एयर बैलून उड़ाकर जनपद के मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हॉट एयर बैलून उड़ाकर लोगों को एक जून को मतदान करने का संदेश दिया गया। हॉट एयर बैलून पर जनपद महराजगंज का लोगो व मैस्कॉट मगरू महराज और भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप लोगों को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का जनपद के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि 01 जून को घर से बाहर निकलें और मतदान अवश्य करें। यह एक नागरिक होने के नाते हमारा सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और कर्तव्य भी है। कहा कि सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं जिनमें छाया, पेयजल की व्यवस्था, हेल्थ हेल्प डेस्क और अशक्त मतदाताओं के लिए वोटर साथी जैसी सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य स्थलों पर भी उड़ाए जाएंगे बैलून

जनपद के पांच प्रमुख स्थलों पर हॉट एयर बैलून उड़ाने की योजना बनाई गई है। इस पहल की शुरुआत कलक्ट्रेट परिसर से की गई, और आने वाले दिनों में अन्य स्थलों पर भी बैलून उड़ाए जाएंगे। इन बैलूनों में जनपद महराजगंज का लोगों और प्रसिद्ध चरित्र मंगरू प्रसाद का स्लोगन भी लगाया गया है। इससे लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed