फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Meritorious people waved their flag in NEET

मेधावियों ने नीट में लहराया परचम

Fri, 09 Sep 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meritorious people waved their flag in NEET
नीट में कृतिका को सफलता मिलने पर मिठाई खिलाते पिता विनय। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
मेधावियों ने नीट में लहराया परचम
विज्ञापन

सफल प्रतिभागियों के परिजनों एवं गुरुजनों ने जाहिर की खुशी
महराजगंज। जिले के मेधावियों ने नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) में सफलता अर्जित का क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभागियों के गुरुजनों एवं परिजनों ने खुशी जाहिर की। सफल प्रतिभागियों ने कहा कि सतत परिश्रम से ही सफलता मिली है।
शहर लोहिया नगर निवासी एडीओ पंचायत विनय कुमार पांडेय की बेटी कृतिका ने नीट में 614 अंक पाकर 14889वीं रैंक हासिल की है। शुरू से ही मेधावी कृतिका ने हाई स्कूल की परीक्षा महराजगंज के सेंट जोसेफ स्कूल और इंटरमीडिएट डिवाइन पब्लिक स्कूल से प्रथम श्रेणी में उतीर्ण की। बेटी को मिली सफलता से मां कुसुम पांडेय खुश हैं। डिवाइन पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य आलोक रंजन त्रिपाठी ने बताया कि कृतिका ने कॉलेज का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर निवासी और जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के सहायक लिपिक संतोष कुमार श्रीवास्तव की बेटी संचिता श्रीवास्तव ने नीट में 607 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। संचिता की शिक्षा-दीक्षा गोरखपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल से हुई है। संचिता ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है। डॉ. आरके मिश्र, विमल कुमार पांडेय, डॉ राकेश राय कौशिक, अवनीश नारायण त्रिपाठी, डॉ. शांतिशरण मिश्र ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघली क्षेत्र के करमही धरमपुर निवासी ओमनारायण पटेल की बेटी हर्षिता पटेल ने नीट में 720 में 622 अंक प्राप्त कर 4707वीं रैंक एवं सदर क्षेत्र के लखिमा थरुआ निवासी तन्मय देव पटेल ने 640 अंक प्राप्त कर 2416वीं रैंक हासिल की है। कीर्तिराज विश्वकर्मा निवासी वार्ड नगर दो शिवनगर महराजगंज ने 669 अंक प्राप्त कर 1759वीं रैंक हासिल की है। कोटा में तैयारी करने के बाद घर पर रहते हुए ऑनलाइन तैयारी की। पिता राजकुमार विश्वकर्मा और माता गीता ने खुशी जाहिर की।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत धरमौली निवासी आशुतोष गुप्ता ने नीट में देश में 4471वां स्थान प्राप्त किया है। आशुतोष गुप्ता को 650 अंक मिले हैं। आशुतोष गुप्ता के पिता विजय प्रताप गुप्ता इंजीनियर हैं तथा माता शीला देवी गृहिणी हैं। आशुतोष गुप्ता ने अपनी हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कप्तानगंज कुशीनगर से उत्तीर्ण की। पिछले दो वर्ष से वह नीट की तैयारी में जुटे रहे।

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सिसवा के आयुष ने सफलता अर्जित कर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सिसवा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जायसवाल एडवोकेट के सबसे छोटे पुत्र आयुष जायसवाल ने नीट में 914वीं रैंक प्राप्त की है। आयुष की प्रारंभिक शिक्षा सिसवा कस्बे के सेंट जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुई है। इंटर की पढ़ाई सीएमएस स्कूल लखनऊ से की। वहीं से नीट की तैयारी कर सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed