फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   memorandom given to cmo

एंबुलेंस कर्मियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 Apr 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
memorandom given to cmo
एंबुलेंस कर्मियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिला इकाई पदाधिकारियों ने बुधवार को सीएमओ से मिलकर फर्जी केस करने व अवैध तरीके से निकाले गए कर्मियों की सेवा बहाल करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि समस्याओं पर शांतिपूर्ण ढंग से विचार कर हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए।

संगठन के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने कहा कि जिले में संचालित होने वाले एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में बिना कारण ही कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जा रहा है। कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिले स्तर के अधिकारी प्रत्येक एंबुलेंस से 50-50 केस मांग कर रहे हैं। ऐसा न करने वाले कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर निकाले गए कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो सभी कर्मी एक साथ कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर राजन कुमार पांडेय, दिनेश, त्रिभुवन और कमल जीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed