{"_id":"62dee9f8e02cc62abf3e0103","slug":"memorandom-against-school-manager-maharajganj-news-gkp444932716","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक पर वसूली का आरोप, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधक पर वसूली का आरोप, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। चौक बाजार के एक स्कूल के प्रबंधक पर छात्रों ने वसूली का आरोप लगाया है। सोमवार को एडीएम कार्यालय पहुंचकर छात्रों ने ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने पढ़ाई के नाम पर की जाने वाली वसूली रोकने की मांग की।
स्कूल के छात्रों ने बताया कि उनको गुमराह करके कक्षा नौ में प्रवेश दिया गया है। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि स्कूल मान्यता प्राप्त है। यहां विद्यार्थियों को पठन-पाठन, कंप्यूटर व लैब के लिए उचित शुल्क लिए जाएंगे। टीसी-मार्कशीट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रबंधन की बातों में आकर हम लोगों ने नामांकन करा लिया। लेकिन, जब टीसी-मार्कशीट की जरूरत पड़ी तो प्रबंधक ने बताया कि सभी छात्रों का नामांकन हमारे यहां नहीं है। कक्षा 10 में पढ़ाई के लिए मिठौरा के एक स्कूल में जबरन भेजा गया। आरोप लगाया कि प्रबंधन की ओर से धन उगाही की गई है। टीसी और मार्कशीट के नाम पर 300 रुपये लिए गए हैं। छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अभिनंदन, विद्यासागर, सलमान, उजाला, रीमा, खुशबु आदि छात्र मौजूद रहे।