{"_id":"6af77327081ac04e2101ecde","slug":"members-of-the-sikh-community-chanted-waheguru-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-189135-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रकाश पर्व को लेकर निकली प्रभात फेरी, कीर्तन से गूंजा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रकाश पर्व को लेकर निकली प्रभात फेरी, कीर्तन से गूंजा नगर
विज्ञापन
नौतनवा। सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के आगामी प्रकाश पर्व को लेकर शुक्रवार सुबह सिख समुदाय की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू हुई प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। कीर्तन से नगर गूंज उठा।
प्रभात फेरी जायसवाल मोहल्ला, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, परसोहिया मोहल्ला, गांधी चौक और खनुआ तिराहा से होकर गुजरी। इस दौरान सिख समुदाय के लोग ढोल और मंजीरे की धुन पर शबद-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। साथ ही वाहेगुरु का जाप और जयकारे लगाते रहे। इससे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। मार्ग में जगह-जगह प्रभात फेरी के दर्शन कर लोगों ने श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर गुरुद्वारा अध्यक्ष मंजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, तजिंदर पाल सिंह, सोनू गांधी, मनमीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, ईश्वरपीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, करमजीत सिंह, अनमोल सिंह, जसप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरमिंदर, ऋषि सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।