{"_id":"62547b786e98e57dfc15d3b8","slug":"mela-at-chc-nodal-officer-nominated-maharajganj-news-gkp4330436137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा मेला, नोडल अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा मेला, नोडल अधिकारी नामित
विज्ञापन
सीएचसी पर लगेगा मेला, नोडल अधिकारी नामित
महराजगंज। जिले के 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 से 23 अप्रैल के बीच निर्धारित तिथियों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को मेले की सफलता के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि 18 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर व मिठौरा, 19 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा व निचलौल, 20 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली व परतावल, 21 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहदुरी व पनियरा, 22 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी व फरेंदा तथा 23 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर व रतनपुर में स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर का जिले स्तर से पर्यवेक्षण करने के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है।
ये हैं ब्लॉक स्तरीय नोडल
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को मिठौरा, निचलौल, फरेंदा व रतनपुर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार को सदर, डॉ. उमेश चंद्रा को सिसवा व घुघली, डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया को परतावल व पनियरा तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी को बहदुरी, लक्ष्मीपुर व धानी में नोडल अधिकारी बनाते हुए मेले के आयोजन को सफल बनाने को कहा गया है।