{"_id":"5d769e998ebc3e0164406c38","slug":"meeting-maharajganj-news-gkp3209605106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर बीडीओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर बीडीओ को चेतावनी
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय।
- फोटो : MAHARAJGANJ
शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर बीडीओ को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जेई-एईएस प्रभावित गांवों में शौचालयों के निर्माण की खराब प्रगति पर सभी खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी। साथ ही कार्यप्रणाली सुधार लाने की हिदायत भी दी। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने की भी हिदायत दी।
उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि 15 सितंबर तक सभी शौचालयों का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए। ऐसा न होने की दशा में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ब्लॉक परिसर में बने आवास को संबंधित कर्मियों को आवंटित करना सुनिश्चित करें तथा उनकी नियमित जांच भी करें। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि जो निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, उन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित कराना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्य में मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों की जांच में गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ पवन अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा व अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिम्मेदार तेजी लाएं। इस दौरान पीडी राजकरन पाल, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।