फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medical team reached to check on information

सूचना पर जांच करने पहुंचा चिकित्सकीय दल

Tue, 14 Apr 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Medical team reached to check on information
सूचना पर जांच करने पहुंचा चिकित्सकीय दल
विज्ञापन

महराजगंज। शासन की सूचना पर सदर सीएचसी की चिकित्सकीय टीम ने मंगलवार को सदर क्षेत्र के नेता सुरहुरवा में पहुंच कर हकीकत का पता लगाया। वहां पहुंचने पर पता चला कि जिस व्यक्ति को ट्रेस किया जा रहा है वह दिल्ली में है। जिस पर टीम वापस चली आई, वह अपनी रिपोर्ट जिम्मेदारों को प्रस्तुत करेगी।

सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि नेता सुरहुरवा के रहने वाले वसीम अली दिल्ली के एक मस्जिद में नमाज पढ़ाते हैं लेकिन उनका वहां पता नहीं चल रहा है। वहां पर उसके घर के सदस्यों ने बताया कि वह यहां नहीं है बल्कि दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। घर के सदस्यों से नंबर लेकर चिकित्सकीय टीम ने वसीम से बात की। अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में अपनी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि भिटौली के पास गनेशपुर में भी एक व्यक्ति के बाहर से आने की सूचना है, उसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच टीम में मुख्य रूप से डॉ. मनोज मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह तथा बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed