फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medical college will adopt 120 villages, will improve people's health

Maharajganj News: मेडिकल कॉलेज लेगा 120 गांवों को गोद, सुधारेगा लोगों की सेहत

Fri, 21 Nov 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Medical college will adopt 120 villages, will improve people's health
केएमसी मेडिकल कालेज में ग्राम प्रधानों को संबो​धित करते हुए डॉ. देव।
महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और नव्या इंडिया फाउंडेशन ने भारत सरकार के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जनपद की 120 से अधिक ग्रामसभाओं को गोद लेकर उनमें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का अभियान शुरू होगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधानों को संस्थान की मौजूदा सुविधाओं और गोद लिए गांवों को मिलने वाली विशेष स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
सीईओ डॉ. एसएम रफीक ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. देव चंद्रा ने बताया कि ग्राम सभाओं में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श सत्र, महिलाओं की समस्याओं (एनीमिया, ऑस्टियोपोरोसिस, हार्मोनल असंतुलन आदि) पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यशालाएं, केएमसी की सभी योजनाओं की जानकारी एवं निशुल्क रजिस्ट्रेशन सहायता, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7754901215 भी जारी किया गया है।
डॉ. चंद्रा ने सभी ग्राम प्रधानों से सक्रिय सहयोग की अपील की ताकि हर परिवार तक यह लाभ पहुंच सके।
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विकास मल्ल ने कैथ लैब, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आलोक जायसवाल, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा और जनरल सर्जन डॉ. समसुल ने अपने विभागों की आधुनिक सुविधाओं पर प्रकाश डाला।

प्रधानों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उपयोगी सुझाव दिए। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल जोशी सहित नौतनवा व लक्ष्मीपुर क्षेत्र के कई प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed