फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Media XI defeated Nautanwa Municipality by 19 runs

Maharajganj News: मीडिया एकादश ने नौतनवा नगरपालिका को 19 रन से हराया

Sun, 10 Mar 2024 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Mar 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Media XI defeated Nautanwa Municipality by 19 runs
खनुआ। नौतनवा इंटर काॅलेज खेल मैदान में रविवार को नगरपालिका नौतनवा एकादश व मीडिया एकादश टीम के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें मीडिया एकादश की टीम ने 19 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


सबसे पहले टॉस जीतकर नगरपालिका की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मीडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन का लक्ष्य दिया। इसमें कप्तान अमित त्रिपाठी ने 38 रन और धर्मेंद्र चौधरी ने 48 रन के बदौलत पूरी टीम ने 139 रन बनाया। इसके बाद मैदान में बैटिंग करने उतरी नगरपालिका की टीम के राशिद कुरैशी, राकेश जायसवाल और संजय पाठक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कड़े मुकाबले में 120 रन बना पाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक नौतनवा मनोज राय ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच अमित त्रिपाठी, बेस्ट फील्डर सुदेश त्रिपाठी, बेस्ट बैट्समैन राकेश जायसवाल एवं बेस्ट फील्डर संजय पाठक रहे। इस दौरान नगरपालिका टीम के कप्तान चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी, सभासद पुप्पू जायसवाल, सभासद लल्लू, सभासद अनिल जायसवाल, सभासद संजय पाठक, सभासद राहुल दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed