फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Media plays an important role in nation building

Maharajganj News: राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण

Wed, 14 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Media plays an important role in nation building
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महराजगंज के प्रचार विभाग की ओर से देवर्षि नारद जयंती ब्लॉक सभागार महराजगंज में मनाई गई। मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक सूरजीत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है। मीडिया चौथा स्तंभ है और समाज को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समाज की संकल्पना को आम जनता तक पहुंचने में भी मीडिया मॉडल के रूप में सामने आ रही है। वर्ष 2025 यह दिन नारद मुनि की स्मृति में भक्ति, संवाद और धर्म के प्रचार के संकल्प के साथ मनाया जाता है। नारद मुनि को संवाद, संचार और लोक कल्याणकारी भक्ति का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला संघचालक भागवत ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने किया। इस दौरान विश्व दीपक त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह, मनोज त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, शैलेश पांडे, यादवेंद्र चतुर्वेदी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed