फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mau team in final due to Chandu's bowling

Maharajganj News: चंदू की गेंदबाजी से मऊ की टीम फाइनल में

Sat, 21 Dec 2024 09:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Dec 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Mau team in final due to Chandu's bowling
सिसवा बाजार। स्थानीय महात्मा गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज के खेल के मैदान में चल रही एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में अंबुजा इलेवन मऊ ने विशाल इलेवन हनुमानगंज कुशीनगर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार को खेले गए मैच में अंबुजा इलेवन मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया।
विज्ञापन

आनंद के 25 रन, सुनील के 20, सिकंदर के 13 और मनीष के 07 रनों की बदौलत 10 ओवर में 110 रन बनाए। विशाल इलेवन के गेंदबाज विशाल ने 30 रन देकर 4 विकेट, रूपेश ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। विशाल इलेवन हनुमानगंज के बल्लेबाज मऊ के चंदू के घातक गेंदबाजी का सामना नही कर सके, रूपेश ने 25 रन,मोनू के 8 रन और कबीर के 18 रन के बावजूद 8 ओवर में 77 रन पर आल आउट हो गए। चंदू ने 22 रन देकर 4 विकेट, तरुन ने 4 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच चंदू को घोषित किया गया। अंपायर मोनू रावत व सोनू सिंह रहे। इस दौरान अशरफ अली, सत्यम सिंह, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed