{"_id":"664fc18c13785e14c4069b64","slug":"matru-vandana-yojana-is-entangled-in-two-departments-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123102-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो विभागों में उलझ गई है मातृ वंदना योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो विभागों में उलझ गई है मातृ वंदना योजना
Fri, 24 May 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 24 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लाभार्थियों को विभाग व ब्लाॅक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पहले यह स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालन में था, लेकिन बीते एक साल से यह योजना प्रोवेशन कार्यालय की ओर से भी संचालित हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में वर्ष 2017 में मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में योजना का लाभ दिया जाता था। इसके तहत वर्ष 2017 से 2023 तक योजना के तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं को पंजीयन के अनुसार योजना का लाभ मिल रहा था। लेकिन नवंबर 2023 के बाद यह मिशन शक्ति योजना के तहत सामर्थ उप योजना में मर्ज हो गया। इसके बाद इस योजना में दूसरी बच्ची होने पर लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिला। वर्ष 2017 से 2024 तक इस योजना के तहत करीब 114722 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया। योजना के तहत करीब 43 करोड़ 87 लाख 34 हजार का भुगतान जिले के लाभार्थियों को किया जा चुका है। लेकिन बीते मार्च माह के बाद इस योजना के तहत पंजीयन और भुगतान ठप है। इससे लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। चेहरी क्षेत्र से योजना के बारे में जानकारी लेने पहुंचे श्याम मोहन ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण कराना है, लेकिन इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नीना वर्मा ने कहा कि यह योजना प्रोवेशन कार्यालय से संचालित हो रही है। वहीं जिला प्रोवेशन अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत दो कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में तैनात है। जिन्हें विभाग की ओर से मानदेय दिया जाता है। कुछ समस्या है, जल्द ही उसका समाधान कराया जाएगा।