{"_id":"67c20b5aa198ab0f54002a43","slug":"matru-vandana-yojana-application-process-disrupted-due-to-non-opening-of-portal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143656-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ वंदना योजना : पोर्टल न खुलने से आवेदन प्रक्रिया बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ वंदना योजना : पोर्टल न खुलने से आवेदन प्रक्रिया बाधित
Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मातृ वंदना योजना का पोर्टल नहीं खुलने से योजना के लिए पात्रता होते हुए भी गर्भवती महिलाएं आवेदन से वंचित हो जा रही हैं। पहले योजना स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित होती थी। फिर इसे महिला व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के हवाले कर दिया गया। विभाग ने आवेदन की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी और सीडीपीओ को दी। लेकिन, 2025 के शुरुआती माह से ही योजना का पोर्टल नहीं खुल रहा। इसके चलते न तो नए आवेदन हो पा रहे और न ही कितने आवेदन किस ब्लॉक में लंबित हैं, इसकी जानकारी मिल पा रही है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद पांच हजार रुपये का अनुदान देने की योजना है। पहला बच्चा होने से पहले गर्भावस्था के दौरान तीन हजार रुपये व टीकाकरण पूरा होने पर दो हजार रुपये मिलते हैं। वर्ष 2023 से इसका संचालन बाल विकास विभाग कर रहा है और वित्तीय प्रोत्साहन देकर कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक स्थिति बनाना है।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी लिए जा रहे थे। लेकिन, पोर्टल न खुलने के कारण न तो आवेदन हो रहा और न ही कितने आवेदन कहां लंबित हैं, इसकी जानकारी मिल पा रही है। तहसील स्तर से इसकी रिपोर्ट सीडीपीओ हर सप्ताह दे रहे हैं, बावजूद स्थिति ऐसी बनी हुई है।