{"_id":"6abd77242428d5afc7017ffb","slug":"massive-12-foot-python-caught-in-fishing-net-released-into-the-wild-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186156-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मछली पकड़ने के जाल में फंसा 12 फीट का विशाल अजगर, जंगल में छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मछली पकड़ने के जाल में फंसा 12 फीट का विशाल अजगर, जंगल में छोड़ा गया
विज्ञापन
अजगर घंटों फंसा रहा जाल में, घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा वन विभाग का कर्मी
बेलवा बुजुर्ग गांव के सीवान का मामला
भिटौली। थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के सीवान में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में बुधवार को एक 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर फंस गया। अजगर को जाल में तड़पता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, किसान सुग्रीव प्रसाद रोज की तरह मंगलवार को सीवान के गड्ढे में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए थे। जब उन्होंने जाल खींचा तो उसमें मछलियों की जगह एक विशालकाय अजगर फंसा मिला। अजगर की लंबाई करीब 12 फीट बताई जा रही है। किसान के शोर मचाने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने अजगर के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को कई बार फोन किया लेकिन घंटे बाद भी तक कोई भी मौके पर नहीं आया। मामले की सूचना पर सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी रूपेश कुमार पाल हमराहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पनियरा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। चौकी प्रभारी रूपेश कुमार पाल ने बताया कि अजगर पूरी तरह से स्वस्थ था, इसलिए उसे प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया है।