{"_id":"66c8ae1ddb63c574d7099563","slug":"mason-fell-from-scaffolding-while-plastering-died-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-129620-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्लास्टर के दौरान मचान से गिरा राजगीर मिस्त्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्लास्टर के दौरान मचान से गिरा राजगीर मिस्त्री, मौत
Fri, 23 Aug 2024 09:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनरा में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक निर्माणाधीन मकान की दीवार का प्लास्टर कर रहा राजगीर मिस्त्री मचान से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजनाथपुर कला निवासी 45 वर्षीय गोविंद सैनी सोनरा गांव में एक व्यक्ति के घर आवास निर्माण में कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह दीवार के प्लास्टर के लिए मचान पर चढ़े और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
साथ में काम कर रहे मजदूरों ने फोन से घटना की जानकारी गोविंद के छोटे बेटे अभिषेक को दी। सूचना मिलते ही बेटा अभिषेक व भाई गिरिजेश मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अस्पताल से घर लेकर आए और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।