फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Martyr's memorial built at Vishunpur Gabdua.

Maharajganj News: ट्रक चालकों की मनमानी से गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर लग रहा जाम

Sat, 08 Aug 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Martyr's memorial built at Vishunpur Gabdua.
स्कूली बच्चों को घर एवं बाईपास स्थित अस्पताल जाने वाले मरीजों को झेलनी पड़ रही मुसीबत
विज्ञापन

जल्दी पहुंचने की कोशिश में नियम के विपरीत दूसरे लेन से निकलने की कोशिश करने लगते हैं ट्रक चालक
नौतनवा। ट्रक चालकों की मनमानी से गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बे में बनैलिया मंदिर चौराहा के पास प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसका सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों और अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को झेलना पड़ रहा है। राहगीर चिलचिलाती धूप और धूल के उड़ते गुबार के बीच पूरे दिन जाम के झाम से जूझने को विवश हैं।
जानकारी के अनुसार, इनदिनों सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। भारत के विभिन्न प्रांतों से अलग-अलग सामग्रियां लेकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मालवाहक ट्रक नेपाल जाते और वहां से सामान अनलोड कर वापस आते हैं। आलम यह है कि अक्सर कुछ वाहन चालक अपनी ट्रक आगे ले जाने के चक्कर में नियम के विपरीत दूसरे लेन से निकलने की कोशिश करने लगते हैं।
विज्ञापन

इसी दौरान बनैलिया मंदिर चौराहा स्थित पुल के नीचे पहुंचते ही एक साथ आमने-सामने से कई वाहनों के खड़े हो जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके बाद आवागमन सुचारु होने में घंटों का समय गुजर जाता है। इस बीच स्कूली बच्चों की छुट्टी होने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं बाईपास पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बसंत सिंह का कहना है कि हाईवे पर जाम न लगने पाए इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। बावजूद इसके जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed