फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman's dead body found hanging in suspicious condition

Maharajganj News: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 16 Mar 2024 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Mar 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in suspicious condition
फरेंदा। उदितपुर के पिपरौली गांव में शनिवार की सुबह कमरे में कुंडी से लटकता विवाहिता का शव मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर टोला पिपरौली निवासी रामकेश की शादी सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के परसा भदौरिया निवासी स्व. जुगल प्रसाद की बेटी सोनम के साथ सात जून 2023 को हुई थी। उसके बाद से पति-पत्नी में अनबन चल रहा था। शुक्रवार की रात में किसी बात को लेकर परिवार में नोकझोंक भी हुआ था। उसके बाद पति रामकेश खेत की रखवाली करने के लिए चला गया। परिजनों ने कहा कि शनिवार की भोर में उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही सोनम के भाई राहुल सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंचे सीओ अनिरूद्ध कुमार,थानाध्यक्ष अंकित सिंह व फारेसिंक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद, देवर समेत एक अन्य महिला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
-अनिरूद्ध कुमार, क्षेत्राधिकारी, फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed