फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman's body found in room under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में कमरे में मिला विवाहिता का शव

Mon, 08 Jun 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in room under suspicious circumstances
​भिटौली में प्रीति की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। 
भिटौली क्षेत्र के बरगदही में शनिवार देर रात की घटना
विज्ञापन

पिता ने लगाया ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप

भिटौली। थाना क्षेत्र के बरगदही में शनिवार की देर रात प्रीति (28) का शव उसके कमरे में मिला। उसके पिता रामप्यारे ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रीति के पिता रामप्यारे ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि पांच साल पहले मेरी बड़ी बेटी प्रीति की शादी बरगदही निवासी राजभान से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कम दहेज की शिकायत करने लगे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फ्रीज, कूलर नहीं मिलने की शिकायत हमेशा करते थे और बात-बात पर उसे प्रताड़ित करते थे। उसका पति भी हमेशा उसको मारता-पीटता था।
विज्ञापन

प्रीति के पिता ने तहरीर में लिखा है सोमवार को प्रीति की छोटी बेटी का मुंडन कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने आई उनकी छोटी बेटी रूपा ने बताया कि कपड़े की खरीदारी को लेकर घटना के दिन 6 मई की रात पति एवं ससुरालियों से मृतका की नोकझोंक हुई थी। रात में सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। वहीं मृतका की छोटी बहन रूपा अपनी बहन की छोटी बेटी को लेकर छत पर सोने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग एक बजे छोटी बच्ची मां को ढूंढने लगी तो रूपा बच्ची को अपनी दीदी के पास छोड़ने उसके कमरे में आई तो देखा कि प्रीति बिस्तर पर बेहोश अवस्था में पड़ी हुई है। ससुराल वाले आसपास वहीं खड़े थे। बहन के पूछने पर ससुरालियों ने बताया कि अभी थोड़ी देर पहले यह फंदे से लटकी हुई थी। उसे नीचे उतरा गया है। बड़ी मुश्किल से उसने अपनी बहन के मोबाइल से अपने पिता को घटना की सूचना दी। इसके बाद प्रीति को ससुराल के लोग गांव के ही एक वाहन पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed