{"_id":"68570c955dc42a455f034e5b","slug":"married-woman-who-suffered-severe-burn-injuries-died-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-152538-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
Sun, 22 Jun 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के गनेशपुर में पारिवारिक विवाद में रविवार को पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था, जिसमें गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थी।
शनिवार को सायं करीब सात बजे विवाहिता की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी गोविंद चौहान 30 ने रविवार की रात विवाद में पत्नी सुमन 28 के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था, जिसमें गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
जहां गर्भ में नवजात शिशु की मौत हो गई थी। उसे ऑपरेशन करके बाहर निकाला गया था। करीब छह दिन के इलाज के बाद शनिवार की सायं सात बजे के करीब उसकी मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान घनश्याम चौधरी ने बताया कि विवाहिता के भाई ने बताया कि इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत हो गई है। अब आरोपी के विरूद्ध धारा में भी बढ़ोतरी की जाएगी।