फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   married woman found dead on bed

Maharajganj News: बिस्तर पर मृत मिली विवाहिता, ससुरालवाले घर छोड़कर भागे

Fri, 02 Jun 2023 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
married woman found dead on bed
पति गया है चेन्नई काम करने, तीन साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा सोनिया में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता संदिग्ध हालत में बिस्तर पर मृत पड़ी थी। सुसराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए थे। गांव के लोगों से पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सभा बरवा सोनिया निवासी नीतीश गिरी की पत्नी प्रिया (23) शव बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला। उसके नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। उसके पति नीतिश चेन्नई में रहक काम धंधा करते हैं। प्रिया की मौत के बाद से ससुराल वाले घर छोड़ कर भाग गए। गांव वालों ने बताया कि तीन वर्ष पहले नीतिश गिरी की शादी बिहार के धनहा थाने के पश्चिमी चंपारण निवासी अशोक की पुत्री प्रिया के साथ हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीओ सदर अनुज कुमार सिंह, तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर विवाहिता के घर को सील कर दिया। थाना प्रभारी सिंदुरिया नासिर हुसैन ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सटीक जानकारी हो सकेगी। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो दिन पहले ससुरालवालों से प्रिया का हुआ था विवाद
सिंदुरिया क्षेत्र के ग्रामसभा बरवां सोनिया निवासी बृजेश गिरी का संयुक्त परिवार है। बृजेश गिरी के तीन पुत्र बबलू, नीतिश और इंद्रजीत हैं। आसपास के लोगों के अनुसार, घर में छोटा बेटा इंद्रजीत, बड़ी बहू, ससुर और सास थे। दो दिन पहले किसी बात पर बहू से विवाद हुआ था। घर वालों का बहू के साथ अच्छा संबंध नहीं था। घटना के बाद मायके वालों को सूचना दे दी गई। देर शाम तक मायका पक्ष से कोई नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed