फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Marriage grant applications will be verified

शादी अनुदान के आवेदनों का होगा सत्यापन

Wed, 25 Aug 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Marriage grant applications will be verified
शादी अनुदान के आवेदनों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

महराजगंज। अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों को शादी अनुदान का लाभ दिलाने से पूर्व आवेदनों का सत्यापन होगा। जिले से 150 बेटियों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके सापेक्ष 179 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला स्तरीय अधिकारी आवेदनों का सत्यापन करंगे। पूरी तरह पात्र होने पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा।

शासन स्तर से अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों की शादी के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। सोच है कि इस धनराशि से जरूरतमंद अल्पसंख्यक बालिकाओं तथा उनके परिवार की मदद की जा सके। इस बार जिले को 150 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है। मांगे गए आवेदन के क्रम में विभाग को 179 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्हें अनुदान योजना का लाभ प्रदान करने से पूर्व जिले स्तर के अधिकारियों से आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही पात्रता रखने वाली बेटियों को धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में 150 के सापेक्ष 179 आवेदन आए हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों से सत्यापन के बाद ही बेटियों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed