फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Market shines, business worth two crores done

Maharajganj News: चमका बाजार, दो करोड़ का हुआ कारोबार

Tue, 23 Jan 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Market shines, business worth two crores done
महराजगंज। अयोध्या में राम विराजे तो चहुंओर लोग जश्न में डूब गए। पूरा शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कोई गली ऐसी नहीं बची जहां उत्साह न रहा हो। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में गजब का उत्साह दिखा। सबकी जुबान से सिर्फ जय श्रीराम निकल रहा था। इस उत्साह में लोगों ने भंडारे और मिठाई पर करीब दो करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए। बिक्री बढ़ने से दुकानदार की दूसरी बार दिवाली मन गई।
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए तो जिले में कारोबार को चार चांद लगए गए। सबसे ज्यादा मिठाई की दुकानों की चांदी रही। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के दिन लड्डू की मांग अधिक रही। लड्डू बना रहे मोछू सहानी ने बताया कि प्रसाद के लिए लड्डू खरीदने लोग आ रहे हैं। 20 किलो लड्डू की बिक्री हो चुकी है। मिठाई के दुकानदार राकेश ने बताया कि लड्डू की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

करीब एक लाख के लड्डू बिक गए। दुकानदारों का कहना है कि यह एक हिसाब से छोटी दिवाली है। बेहतर कारोबार हुआ है। शहर में में 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक रामनामी गमछा, 250 से 700 रुपये तक के चित्र, 20 से 50 रुपये तक पटका, 50 से 300 रुपये तक झंडा व 30 से 100 रुपये तक रामनामी दुपट्टा बिक रहा है। बाजार में 1200 रुपये में लाइटिंग वाली श्रीराम का चित्र है, जोकि सभी को लुभा रही है। किराना कारोबारी रामअजोर ने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा हुआ है। इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान कर रहे रवि ने कहा कि दीपावली में कुछ झालर नहीं बिक पाए थे वह भी बिक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed