{"_id":"62337943943fda2aff067ff2","slug":"market-glwing-on-holi-maharajganj-news-gkp430308349","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सजा बाजार, लोगों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सजा बाजार, लोगों ने की खरीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर सजा बाजार, लोगों ने की खरीदारी
महराजगंज। होली पर्व के लिए बाजार गुलजार हैं। बृहस्पतिवार को रंगों के त्योहार को खास बनाने के लिए लोगों ने जमकर रंग, गुलाल और पिचकारी की खरीदारी की।
रंग विक्रेता राकेश कुमार, सत्यम ने बताया कि बाजार में 50 रुपये से 1,500 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध है। रंगों की अपेक्षा लोगों ने गुलाल को प्राथमिकता दी। बाजार में 50 से लेकर 200 रुपये प्रति किलो तक का गुलाल दुकानों पर उपलब्ध है। गुझिया और खाने के अन्य व्यंजनों को तैयार करने के लिए जरूरी सामान गरी, छुहारा, किशमिश, चिरौंजी, काजू, बादाम, पापड़, चिप्स, मैदा, सूजी आदि खरीदने के लिए कस्बों की बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
होली खेलते समय अधिकांश लोग टोपी लगाते हैं। बाजार में इस समय टोपी तो कई प्रकार की बिक्री हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा मोदी टोपी की डिमांड है। होली पर कलर शॉट लोगों को पसंद आ रहे हैं। इन पटाखों के चलने पर इनसे रंगों की बौछार होती है। बाजार में 50 से लेकर दो हजार रुपये की कीमत के रंगीन पटाखे उपलब्ध हैं। होली की खरीदारी के चलते बाजारो में अधिक भीड़ उमड़ रही है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी सख्त है। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
होली के दिन जिले की सभी सीएचसी पर इमरजेंसी सेवा संचालित रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त कर्मियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। डॉ.एके श्रीवास्तव, सीएमओ
जिले में पुलिस सतर्क है। सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्येक हलचल पर नजर रखेंगे। शांति व्यवस्था में गड़बड़ी उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदीप गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
होलिका दहन स्थल पर महिलाओं ने की पूजा
महराजगंज। शहर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के करीब होलिका दहन स्थल पर महिलाओं ने बृहस्पतिवार को पूजा की। परंपरा के अनुसार सनातन धर्म को मानने वाली महिलाओं ने नए अनाज और पुष्प चढ़ाने के बाद होली की परिक्रमा की। संवाद
नेपाल में मनाई गई होली
सोनौली। नेपाल के हिमाली क्षेत्र में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। बुटवल, पाल्पा और नारायण घाट सहित काठमांडू महानगर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बसंतपुर में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। शुक्रवार को तराई सीमावर्ती मधेश में होली के रूप में मनाई जाएगी। डीएम रुपनदेही ऋषि राम तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हिमाली क्षेत्र में होली पर्व मनाया गया। शुक्रवार को तराई क्षेत्र में होली मनाई जाएगी। संवाद