फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Market food is increasing cholesterol, youth are becoming patients

Maharajganj News: बाजार का खाना बढ़ा रहा कोलेस्ट्रॉल, युवा बन रहे रोगी

Mon, 29 Jul 2024 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jul 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Market food is increasing cholesterol, youth are becoming patients
महराजगंज। एक ही तेल को बार-बार तलने, बिगड़ा खानपान और अनियमित जीवनशैली युवाओं को हृदय रोगी बना रहे हैं। बाजार के नाश्ते और भोजन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में ऐसे रोजाना तीन से चार मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर जांच कर जरूरी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि फास्ट फूड-जंक फूड का चलन बढ़ गया है। इससे 25-30 की उम्र में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा मिल रहा है। खानपान-दिनचर्या में सुधार करने की जरूरत है। कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हृदय रोग, मधुमेह का खतरा तीन गुना खतरा होता है।
विज्ञापन

युवाओं में हृदय रोग और मधुमेह की बढ़ती बीमारी चिंताजनक है। ओपीडी में आने वाले रोगियों को सचेत किया जाता है। खानपान में लापरवाही बरतने से यह समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये करें

-सप्ताह में 5 दिन, एक बार में 30 मिनट व्यायाम करें।

-तला हुआ और बाजार के नाश्ते, भोजन से बचें।

-बाजरा, चना, रागी समेत मोटे अनाज का प्रयोग अधिक करें।

-बच्चों की खेलकूद गतिविधि बढ़ाएं, साइकिल चलाएं। पैदल अधिक चलें।

-जल्दी सोएं और देर तक न सोएं। नियमित योग-व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed