{"_id":"67e59f0262fdb7534a0d95c7","slug":"map-issued-without-approval-by-making-fake-signature-case-filed-against-four-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145626-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना स्वीकृति फर्जी हस्ताक्षर कर जारी किया मानचित्र, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना स्वीकृति फर्जी हस्ताक्षर कर जारी किया मानचित्र, चार पर केस
Fri, 28 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विनियमित क्षेत्र महराजगंज में बिना स्वीकृति के फर्जी हस्ताक्षर कर मानचित्र जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में सुनील व मनोहर प्रजापति पकड़ी खुर्द, शांति देवी सरडिहा, मंजू और पड़री बुजुर्ग पर केस दर्ज किया गया है।
कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, अवर अभियंता, विनियमित क्षेत्र महराजगंज चंद्रप्रकाश चौधरी की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। महायोजना 2021 के अनुसार, स्वीकृत मानचित्र के बिना निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। आवेदकों को विनियमित क्षेत्र कार्यालय से अधिकृत ड्राफ्ट्समैन/इंजीनियर के माध्यम से मानचित्र तैयार कराना आवश्यक होता है, लेकिन जांच के दौरान मिला की कुछ लोगों ने अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर मानचित्र जारी किए और इसके बदले मोटी रकम वसूली गई।
जांच में सामने आया कि शांति देवी, मंजू देवी और राजेश कुमार गुप्ता के नाम से स्वीकृत मानचित्र फर्जी तरीके से तैयार किए गए। इन मामलों में 40,000 रुपये, 27,000 रुपये और 82,000 रुपये की अवैध धनराशि वसूली गई। इस धोखाधड़ी में विनियमित क्षेत्र के अधिकृत ड्राफ्ट्समैन सुनील प्रजापति और मनोहर प्रजापति का नाम सामने आया है। संवाद