{"_id":"697fc36cf262e0d7ca07ae56","slug":"many-schemes-are-being-run-for-needy-women-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170619-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जरूरतमंद महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जरूरतमंद महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही
विज्ञापन
महराजगंज। विकासखंड पनियरा के बड़हरा लाला गांव में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना, और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक हैं। विजय कुमार ने कहा कि इन योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिल सकता है, जब महिलाएं स्वयं जागरूक हों और अपने अधिकारों को पहचानें।
उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे एक-दूसरे को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दें ताकि कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रह जाए। राकेश पासवान ने बताया कि ग्रामीण सेवा संस्थान महाराजगंज की ओर से प्रतिदिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।