{"_id":"629c694616e26b55434cb89b","slug":"many-dead-and-injured-after-bus-falls-into-rohini-river-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal News: नेपाल में हुआ बड़ा हादसा, रोहिणी नदी में गिरी बस, 9 लोगों की मौत, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal News: नेपाल में हुआ बड़ा हादसा, रोहिणी नदी में गिरी बस, 9 लोगों की मौत, 23 घायल
Sun, 05 Jun 2022 02:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:03 PM IST
सार
रूपनदेही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई, अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
नेपाल में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवां-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिर गई। इस घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। सूचना पा कर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
अस्पताल में इलाज के दौरान नौ यात्रियों ने दम तोड़ दिया। 23 अन्य यात्री घायल हैं, जिनका इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। रूपनदेही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस में बैठे नौ यात्रियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, अन्य घायलों का भैरहवा के भीम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।