फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mansoon rain in Distric

झमाझम बारिश से उमस से निजात, किसानों के खिले चेहरे

Mon, 14 Jun 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
mansoon rain in Distric
जनपद में हुई आठ एमएम मानसून की हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को जिले भर में रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। पूरे जिले में आठ मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई जिसकी वजह से जहां आमजन को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है, वहीं जगह-जगह कीचड़ व जलभराव भी हुआ है। जिले में हो रही बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। इन दिनों धान की नर्सरी आदि में पानी चलाने की जरुरत दिख रही थी कि बारिश ने किसानों की समस्याओं को दूर कर दिया।

जिले में रविवार से ही बदला मौसम का रुख सोमवार को भी जारी रहा। सुबह बूंदाबांदी व बारिश की वजह से जब उमस होने लगी तो आमजन की मुश्किलें बढ़ गईं। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने अपना रुख बदला तथा नगर समेत पूरे जिले में तेज गति से घंटों बारिश हुई। लगातार हुई तेज बारिश से जहां आमजन को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई, वहीं जगह-जगह कीचड़ व जलभराव भी हो गया। बस स्टेशन परिसर, आबकारी परिसर, राजीव नगर वार्ड, सदर कोतवाली के पास तथा फरेंदा रोड पर बने सर्विस लेन पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह कीचड़ भी हो गया। पानी के जमा होने व कीचड़ के होने से जिम्मेदारों की मुश्किलें भी काफी हद तक बढ़ गईं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि महराजगंज जिले में आठ मिलीमीटर वर्षा हुई है। मंगलवार को मध्यम से तेज बारिश तथा 18 दिसंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed