फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   manrega scheme

व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों की बनेगी डाक्यूमेंट्री फिल्म

Fri, 29 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
manrega scheme
व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों की बनेगी डाक्यूमेंट्री फिल्म
विज्ञापन

महराजगंज। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत गत दो वित्तीय वर्षों में बेहतर व्यक्तिगत कार्य करने वालों के लिए अच्छी खबर है। विभिन्न व्यक्तिगत कार्यों में उत्कृष्ठता प्रदर्शित करने वालों की शार्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म बनेगी तथा उसे शासन को भेजा जाएगा। श्रम रोजगार विभाग ने ब्लॉकों के जिम्मेदारों से ऐसे कार्यों को सूची मांगी है जिन पर शार्ट डाक्यूमेंट्री बन सकती है।
मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को रोजगार तो मुहैया कराया ही जाता है। योजना के तहत अपना जीवन स्तर सुधारने के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाता है। शासन द्वारा इस बार भी ऐसे लाभार्थी का ढूंढ़ा जा रहा है जिसने व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्य के बलबूते गांव, क्षेत्र तथा जिले में नजीर बन लोगों को प्रभावित करने का कार्य किया है। अपर आयुक्त ग्राम्य विकास के निर्देश पर श्रम रोजगार विभाग ने बीडीओ व कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी कर लाभार्थीपरक कार्य के सफलता की कहानी, एचडी गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ तथा संलग्न प्रारुप पर सूचना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त श्रम व रोजगार उपेंद्र पाल ने बताया कि बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तिगत लाभार्थियों पर शार्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म बननी है। इसके लिए सभी जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे व्यक्तिगत माडल कार्यों से जुड़ी जानकारी व फोटोग्राफ समय से उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

व्यक्तिगत कार्यों में यह हैं शामिल
व्यक्तिगत भूमि में वर्मी कंपोस्ट पिट निर्माण, तालाब व झील निर्माण, मछली पालन, व्यक्तिगत भूमि में पौधरोपण, रेशम उत्पादन, डेयरी की स्थापना, बकरी पालन आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों पर शार्ट डाक्यूमेंट्री बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed