फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mani Choudhary Charan Singh's birth anniversary as Honor Day

Maharajganj News: सम्मान दिवस के रूप में मनी चौधरी चरण सिंह की जयंती

Mon, 23 Dec 2024 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Dec 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
Mani Choudhary Charan Singh's birth anniversary as Honor Day
महराजगंज। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एस्टेंशन योजना के तहत जिला स्तरीय कृषि प्रदर्शनी और किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को एक लाॅन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर एवं पनियरा विधायक के साथ मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने किया। इस मौके पर अधिक अन्न उपजाने वाले 73 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान सर्वाधिक खुशहाल हैं। उनकी न सिर्फ आय बढ़ रही है बल्कि उन्हें कृषि यंत्रों पर भी छूट मिल रही है। सम्मान निधि देकर सरकार ने किसानों को सबल बनाने का कार्य किया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने फसल की एमएसपी तय कर बिचौलियों से किसान की फसल को बचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

मूल्य निर्धारण से किसान वाजिब रेट पर अपनी फसल बिक्री कर रहे हैं। उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, गन्ना किसानों को ब्लॉक वार 5-5 की संख्या में सम्मिलित किया गया। विभिन्न विभाग व कंपनियों ने 20 की संख्या में स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी। बरवा राजा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी निदेशक अजय वर्मा, कस्टम हायरिंग के लिए परतावल सुमेरगढ़ की मधु रानी देवी को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय प्रकाश सिंह को ट्रैक्टर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने चौधरी चरण सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला तो उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह ने सब्जी उत्पादन के तरीके बताकर जैविक खेती के लिए कृषकों को प्रेरित किया। इस मौके पर हिमाचल सोनकर, डॉ. हौंसला प्रसाद, संजय कुमार रस्तैगी, जगदीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed