फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man killed after being hit by a speeding vehicle on the highway.

Maharajganj News: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Wed, 19 Aug 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Man killed after being hit by a speeding vehicle on the highway.
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, कस्बे के लोहिया नगर वार्ड निवासी सर्वदीन गुप्ता पैदल किसी कार्य से हाईवे की तरफ गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed