फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man attacked with knife after being asked to stop singing, three arrested

Maharajganj News: गाना बंद करने को कहने पर चाकू से हमला, तीन गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Man attacked with knife after being asked to stop singing, three arrested
ठूठीबारी। मोबाइल से गेम खेल रहे एक युवक के गाना बंद करने को कहने से आक्रोशित तीन युवकों ने मिलकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक लहुलुहान हो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बरगदवां नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताया गया है कि बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर निवासी ब्रह्मा साहनी गांव में शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे मोबाइल से गेम खेल रहा था।
उसी दौरान गांव के तीन युवक उसके पास आकर मोबाइल पर गाना बजाने लगे। इस पर गेम खेल रहे ब्रह्मा साहनी ने गाना बजाने से मना करने पर कहासुनी के बाद तीनों युवक ब्रह्मा साहनी को बुरी तरह से मारने-पीटने के साथ ही चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे ब्रह्मा साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि घायल युवक के पिता राधे साहनी की तहरीर पर हरिंदर साहनी, अनिल साहनी, जयहिंद साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed