{"_id":"6511df31610eb3be4405f054","slug":"make-preparations-to-celebrate-gandhi-jayanti-ceremoniously-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6543-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांधी जयंती को समारोह पूर्वक मनाने की करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांधी जयंती को समारोह पूर्वक मनाने की करें तैयारी
Tue, 26 Sep 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गांधी व शास्त्री जयंती कार्यक्रम को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। सभी स्थलों पर पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए व उनके व्यक्तित्व पर चर्चा भी की जाएगी।
ये बातें उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में गांधी जयंती मनाने के लिए हुए तैयारी बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर गांधी व शास्त्री जी के चित्र काे भी प्रदर्शित किया जाएगा। गांधी जी के स्वाधीनता आंदोलन में योगदान पर चर्चा की जाएगी तथा उनके व्यक्तित्व को समझते हुए उसे अपने जीवन में उतारने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने सभी तहसीलों, ब्लॉकों, स्कूलों में आयोजन को व्यापक रूप से कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा, रमेश कुमार, मुकेश सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता, उप कृषि निदेशक रामशिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।