फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Main accused arrested in Rs 1.5 lakh theft case

Maharajganj News: 1.5 लाख की चोरी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in Rs 1.5 lakh theft case
महराजगंज। घुघली कस्बे में बीते 11 नवंबर को बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये चोरी के मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच की जा रही थी। सोमवार को पुलिस टीम ने खजुरिया (मछली गांव रोड) से आरोपी जिलाजीत निवासी सोहना टोला पुरैना, थाना वजीरगंज, जिला गोंडा को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को कोठीभार थाना क्षेत्र के बसडिला निवासी श्रीकिशुन अपनी बहू मंजू के साथ घुघुली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 1.5 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिग्गी में रखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में वे सुभाष चौक स्थित एक दुकान पर लिट्टी-चना की दुकान पर रुके। घर पहुंचने पर जब श्रीकिशुन ने डिग्गी खोली तो उसमें रखे रुपये नहीं थे। श्रीकिशुन तुरंत अपनी बहू को लेकर वापस सुभाष चौक पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घुघली और कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। फुटेज से मिले सुराग के आधार पर आरोपी को चिह्नित किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी व मानवीय खुफिया तंत्र का उपयोग करते हुए मात्र छह दिन के अंदर घटना का अनावरण कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी घुघली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खजुरिया (मछली गांव रोड) से आरोपी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के पास से 16,700 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिया। आरोपी शातिर चोर है। इसके विरुद्ध चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट में जनपद रायबरेली, अयोध्या, श्रावस्ती एवं महराजगंज में पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली रायबरेली में तीन केस, आयोध्या में एक, श्रावस्ती में एक केस दर्ज है। मामले में शामिल रामबचन निवासी बल्दूपुरवा, थाना धानेपुर, गोंडा व राजेन्द्र निवासी मुण्डाडीह, थाना धानेपुर, गोंडा की गिरफ्तारी एवं शेष धनराशि की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश में टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed