फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: Two youths injured after scooty slipped, referred

Maharajganj News: स्कूटी फिसलने से दो युवक घायल, रेफर

Tue, 05 Aug 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: Two youths injured after scooty slipped, referred
पनियरा। क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा में स्थित नहर चौराहे पर सोमवार की सुबह 11 बजे एक स्कूटी फिसलने से उसपर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि एम्बुलेंस ना मिलने से परिजन उन्हें निजी वाहन से गोरखपुर ले गए। नगर पंचायत के बरगदवां निवासी 16 वर्षीय शकील और पनियरा निवासी 20 वर्षीय एतबार एक ही स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी बीच नहर चौराहे पर स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें लग गई। दोनों को पीएचसी पनियरा इलाज के लिए लाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed