फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News : The plight will be removed...the picture of the neighborhoods will change with 10 crores

Maharajganj News: दूर होगी बदहाली...10 करोड़ से बदलेगी मोहल्लों की तस्वीर

Fri, 18 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News : The plight will be removed...the picture of the neighborhoods will change with 10 crores
महराजगंज। चौक बाजार के नगर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पंचायत चौक बाजार क्षेत्र में समग्र विकास के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पेयजल, जल निकासी, पथ प्रकाश, सड़क निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण और अंत्येष्टि स्थल के निर्माण जैसे अनेक कार्य प्रस्तावित हैं। इससे नगर पंचायत विभिन्न वार्डों में लंबित बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चौक में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। इस योजना के तहत विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन बिछाने और पंप मशीनों की स्थापना का काम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से सदर पटेल नगर, आंबेडकर नगर, लोहिया नगर और अन्य वार्डों में पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के लिए पाइपलाइन और पंप स्थापना पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के नगर वासियों को स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसी तरह, नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे।
आंबेडकर नगर, सरदार पटेल नगर, विवेकानंद नगर, अवध नाथ नगर सहित विभिन्न वार्डों में नालियों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
चार करोड़ से लगेंगी स्ट्रीट लाइट्स: इसके साथ ही पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना की जाएगी। इस कार्य के लिए चार करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। सीसी रोड के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और स्ट्रीट लाइट्स से रात के समय सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि होगी।
इसी तरह नगर पंचायत चौक में सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वार्ड नंबर 5 (शिवाजी नगर) और वार्ड नंबर 11 (अटल बिहारी वाजपेयी नगर) में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और गुरु गोरखनाथ नगर में पोखरों और तालाबों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए इंटरलॉकिंग, पथ प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन कार्यों से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और सामाजिक उपयोगिता में भी वृद्धि होगी। जबकि वंदन योजना के तहत वार्ड नंबर 1 (अंबेडकर नगर) में मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed