फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: Stadium is ready, soon players will be able to hone their skills

Maharajganj News: स्टेडियम तैयार, जल्द खिलाड़ी निखार सकेंगे अपना हुनर

Thu, 17 Jul 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: Stadium is ready, soon players will be able to hone their skills
महराजगंज। महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम चौक बाजार बनकर तैयार है। इसका औपचारिक हस्तांतरण होना है, जिसके बाद खिलाड़ी यहां पसीना बहाकर अपना हुनर निखा सकेंगे। इसको लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को स्टेडियम का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने उपकरण कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, शौचालय, बहुउद्देशीय हॉल ध्यान कक्ष, व्यायामशाला आदि को देखा। निर्माण की गुणवत्ता, सुविधाओं की उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं के संदर्भ में परियोजना प्रबंधक से जानकारी ली। दिव्यांग शौचालय में हैंडल लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रनिंग ट्रैक की गुणवत्ता की जांच विशेषज्ञों से करवाने और प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने हैंडओवर की प्रक्रिया से पहले सभी कमियों को दूर करने के लिए परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण करीब 9.55 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसका संचालन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग करेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम का उपयोग स्थानीय युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम बेहद अहम साबित होगा।

यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार शर्मा ने डीएम को पूरे निर्माण कार्य की जानकारी दी, जबकि युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने स्टेडियम के आगामी उपयोग और योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed