{"_id":"68794b1eec9a70bdfb0594fc","slug":"mahrajganj-news-flu-and-influenza-spread-24-patients-reached-opd-maharajganj-news-c-206-1-go11002-154851-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फ्लू और इन्फ्लूएंजा ने फैलाए पांव, ओपीडी पहुंचे 24 रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फ्लू और इन्फ्लूएंजा ने फैलाए पांव, ओपीडी पहुंचे 24 रोगी
Fri, 18 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम परिवर्तन के बाद हल्की बारिश ने फ्लू व इन्फ्लूएंजा के मामले में इजाफा किया है। समस्या खराश से शुरू होकर खांसी व जुकाम- बुखार तक पहुंच रही है।
बृहस्पतिवार को ओपीडी में ऐसे 24 रोगी पहुंचे, जिनकी जांच रिपोर्ट देख चिकित्सकों ने फ्लू-इन्फ्लूएंजा की पुष्टि की। ऐसे रोगियों को बचाव उपाय के साथ दवाओं का परामर्श दिया गया।
सप्ताह भर पहले धूप की तपिश तो अब मौसम की नमी और नर्मी फ्लू व इन्फ्लूएंजा का कारण बन रही है। बृहस्पतिवार को खराब मौसम के बीच भी जिला अस्पताल की ओपीडी में 764 का उपचार हुआ।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार त्वरित उपचार न शुरू करने से मरीजों को ठीक होने में आठ से 10 दिन का समय लग रहा है। डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि मौसम की नमी से गले में खराश को लोग हल्के में लेते हैं, जिसके कारण मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अगर समय से उपचार नहीं शुरू किया तो ठीक होने में आठ से 10 दिन लग सकता है। इसलिए उपचार करने में कोताही न करें।
इसमें आइसक्रीम व शीतल पेय का सेवन न करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें। खांसते व छींकते समय मुंह व नाक ढककर रहें। आंख व नाक को छूने से बचें। बताई गई दवा का उपयोग समय से करें स्वास्थ्य में सुधार नजर आएगा।