फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: Case filed against step son and daughter in woman's death case

Maharajganj News: महिला की मौत मामले में सौतेले बेटे-बेटी पर केस

Fri, 18 Jul 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: Case filed against step son and daughter in woman's death case
फरेंदा। कस्बे के बैंक रोड निवासी दुर्गा प्रसाद जायसवाल की पत्नी माया जायसवाल (35) का शव 11 जुलाई की दोपहर घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला था। मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने मृतका के सौतेला पुत्र और पुत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र निवासी तीरथ जायसवाल ने पुलिस को तहरीर दी कि उन्होंने अपनी बेटी माया जायसवाल की शादी 2012 में फरेंदा कस्बे के दुर्गा प्रसाद जायसवाल से की थी। एक वर्ष पूर्व से दुर्गा प्रसाद जायसवाल की पहली पत्नी के पुत्र कृष्णा व पुत्री पूजा उर्फ रानी उसे प्रताड़ित करते थे। दोनों हमेशा उसे घर निकालने के प्रयास में लगे रहते थे। 11 जुलाई को बेटी के मौत की जानकारी मिली। पिता ने सौतले पुत्र और पुत्री पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed