फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: Buses were running till Nepal on fake permit, case registered

Maharajganj News: फर्जी परमिट पर नेपाल तक चला रहे थे बस, केस

Thu, 17 Jul 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: Buses were running till Nepal on fake permit, case registered
महराजगंज। जिले के परिवहन विभाग ने बुधवार को कूट रचित परमिट पर नेपाल तक संचालित बस मालकिन पर सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इसके लिए नवागत एआरटीओ की तरफ से तहरीर दी गई। एआरटीओ की कार्रवाई से निजी वाहन चालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन

12 जुलाई को सोनौली में नेपाल जाते समय एक लग्जरी बस को एसएसबी ने संदेह के आधार पर रोक लिया। वाहन चालक ने विशेष परमिट दिखाया तो एसएसबी ने वाहन को जाने तो दिया, लेकिन परमिट का विवरण व फोटो राज्य परिवहन आयुक्त को भेज दिया।
विज्ञापन

14 जुलाई को आयुक्त स्तर से महराजगंज एआरटीओ को जांच के निर्देश दिए गए। 15 को एआरटीओ की तरफ से रिपोर्ट प्रेषित की कि विशेष परमिट किसी उप संभागीय परिवहन कार्यालय से नहीं जारी किया गया बल्कि यह कूट रचित है। इस जांच रिपोर्ट को आधार बनाकर एआरटीओ ने सदर कोतवाली में वाहन स्वामी पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सदर सत्येंद्र राय ने बताया कि आरटीओ महराजगंज की तहरीर पर गांधीनगर बस मालकिन श्रीमती देवी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed