{"_id":"68910d4687a35e73a107d276","slug":"mahrajganj-news-alert-on-nepal-border-regarding-independence-day-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-156422-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट
Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसएसबी 66वीं वाहिनी और पुलिस ने संयुक्त रूप से सरहद पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान टेंपो स्टैंड पर नेपाल जाने वाले यात्रियों की गहनता से जांच की गईं। वहीं नो मेंस लैंड पर नेपाल से आने वाले यात्रियों की 22वीं वाहिनी एसएसबी जवानों के साथ जांच की। सोनौली नगर के सार्वजनिक स्थल लावारिस खड़े वाहन, बस, टैक्सी स्टैंड पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन जांच की। सोमवार की दोपहर कोतवाल अजीत प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बृजभान यादव 66वीं वाहिनी एसएसबी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा को लेकर संयुक्त रूप से सरहद पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टेंपो स्टैंड पर भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगों की संघन जांच की गई।
परिचय पत्र देखने के बाद ही किसी को आने-जाने दिया जा रहा है। सोनौली कस्बे के प्रमुख मार्गों और पगडंडियों पर भ्रमण करते हुए कस्बे के तमाम सार्वजनिक स्थानों की जांच में रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, होटल की सघन जांच के साथ ही भारत से नेपाल आने-जाने वाले तमाम छोटे-बड़े वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।