फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: A young man crossing the pond by swimming drowned

Maharajganj News: तैरकर ताल पार कर रहा युवक डूबा

Fri, 18 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: A young man crossing the pond by swimming drowned
एसडीआरएफ टीम की तलाश के बाद भी पता नहीं चला
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे के करीब लम्हुआ ताल में तैर रहे एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर तलाश शुरू करवाई, मगर देर शाम तक युवक का कहीं पता नहीं चल सका।


श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल बाजार निवासी सनोज (35) बृहस्पतिवार की सुबह अपने एक साथी के साथ लम्हुआ श्मशान घाट पर पहुंचा। आपस में बातचीत करते हुए सनोज ताल में चला गया। उसने साथी मनीष से तैरकर ताल के उस पार जाने की बात कही। ताल में कुछ दूर जाने के बाद वह डूबने लगा। सनोज को डूबता देख मनीष ने उसे बचाने का प्रयास किया, मगर असफल रहा। जानकारी होने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। घाट पर उसके कपड़े और चप्पल मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलवाकर युवक की तलाश शुरू कराई, मगर देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed