{"_id":"68910f435915ea668b034064","slug":"mahrajganj-news-3575-lakh-will-be-spent-on-taking-care-of-the-health-of-daughters-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156394-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेटियों की सेहत का ख्याल खर्च होंगे 35.75 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेटियों की सेहत का ख्याल खर्च होंगे 35.75 लाख
Tue, 05 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बेटियों की सेहत के प्रति शासन फिक्रमंद है। बेटियों के शारीरिक व मानसिक सेहत दुरुस्त रखने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए शासन स्तर से 35.75 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जनपद में 13 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल संचालित हैं, जिसमें 1300 बालिकाएं नामांकित है। दो कस्तूरबा में इंटरमीडिएट तक शिक्षा दी जा रही है। अन्य का उच्चारण भी तेजी से हो रहा। शासन की तरफ से पढ़ने वाली बेटियों के लिए पोषण युक्त भोजन नाश्ता का प्रबंध और दूध व फल देने की अनिवार्यता है।
अब बेटियों के लिए ओपन जिम की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रति कस्तूरबा दो लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। साथ ही 75 हजार रुपये म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट खरीद के लिए दिए जाएंगे। इसमें वायलिन, गिटार, सरोद, संतूर, हारमोनियम की खरीद होगी, जिससे बेटियां इन वाद्य यंत्रों के सहारे मानसिक सेहत भी सुधार सके।