फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahrajgang flag news

देश की शान के साथ स्टेडियम की पहचान बनेगा तिरंगा

Thu, 27 Jan 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mahrajgang flag news
देश की शान के साथ स्टेडियम की पहचान बनेगा तिरंगा
विज्ञापन

- स्टेडियम परिसर में लगा 100 फीट की उंचाई वाला तिरंगा, जल्द ही होगा लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर सबसे ऊंचा तिरंगा अब स्टेडियम में फहरेगा। जिम्मेदारों ने 100 फीट की उंचाई वाला तिरंगा झंडा स्थापित किया है। अब यह तिरंगा देश की शान के साथ-साथ स्टेडियम की पहचान भी बनेगा।
जिला प्रशासन की पहल पर जिले में सुधारात्मक दृष्टि से कार्य प्रारंभ किया गया है। विधानसभा चुनाव की वजह से लगी आचार संहिता की वजह से जहां नए कार्य नहीं हो सके हैं, वहीं पुराने कार्य हो तो रहे हैं मगर उनका उद्घाटन या लोकार्पण नहीं हो रहा है। लंबे समय से स्टेडियम में पोल स्टैंड के साथ 100 फीट की उंचाई वाले तिरंगे की स्थापना कराई जा चुकी है, मगर अभी उसका शुभारंभ नहीं हो सका है। स्टेडियम में सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। पोल स्टैंड के साथ तिरंगा लगाया जा चुका है। लोगों को इसके शुभारंभ का इंतजार है। जिससे यह तिरंगा देश की शान के साथ-साथ स्टेडियम की भी पहचान बन सके। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय का सबसे उंचा तिरंगा अब स्टेडियम में स्थापित है। यह स्टेडियम को पहचान दिलाने में भी मददगार होगा।
विज्ञापन

सक्सेना चौक पर भी दूसरा स्टैंड पोल लगाने की है योजना
स्टेडियम की तरह ही नगर के सक्सेना चौक पर भी दूसरा स्टैंड पोल व उस पर तिरंगा झंडा लगाने की योजना है। माना जा रहा है कि आचार संहिता के समाप्त होने के बाद इस दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed