फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahima, naitik and sooraj got first position science quiz

विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में महिमा, नैतिक व सूरज को पहला स्थान

Wed, 19 Oct 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
mahima, naitik and sooraj got first position science quiz
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करतीं डायट की प्रव? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में महिमा, नैतिक व सूरज को पहला स्थान
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत मंगलवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजन हुआ। इसमें जूनियर वर्ग के प्रत्येक कक्षाओं में पहला स्थान प्राप्त करने वाली महिमा, नैतिक व सूरज को पुरस्कृत किया गया।
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में कुल 145 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कक्षा छह में महिमा ने पहला, काजल ने दूसरा व सोनम साहनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में नैतिक राव ने पहला, अमृता कसाधन ने दूसरा व जास्मीनी गौतम ने तीसरा तथा कक्षा आठ मेें सूरज को पहला, कृष्णा यादव को दूसरा तथा संजय कन्नौजिया को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए डायट की प्रवक्ता पूजा चौधरी ने कहा कि मेधावी बच्चों ने पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि परिषदीय प्रतिभागियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह बताया कि वे भी किसी से कम नहीं है। अन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लेते हुए कार्य करें। इस दौरान वेदप्रकाश प्रजापति, रामसमुझ जायसवाल, वृंदावन चौहान, लाल अंबुज मणि पांडेय, बलवंत पटेल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed