फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahav seven feet above the danger mark, Gandak two meters below.

Maharajganj News: महाव खतरे के निशान से सात फीट ऊपर, गंडक दो मीटर नीचे

Thu, 14 Aug 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mahav seven feet above the danger mark, Gandak two meters below.
महाव नाले का बढ़ा जलस्तर।
महराजगंज। भारतीय क्षेत्र के अलावा नेपाल के पहाड़ों पर भी तेज बारिश हो रही है। इससे भारतीय क्षेत्र की नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी धीरे-धीरे हो रही है। महाव नाले में तेजी से पानी का स्तर बढ़ा। खतरे के निशान से महाव नाला सात फीट ऊपर बह रहा है। वहीं गंडक नदी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है।
विज्ञापन

प्यास नदी खतरे के निशान पर आ चुकी है। वहीं अन्य नदियों में पानी स्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए बंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी ओर से महाव को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है। बुधवार को सिचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता जय प्रकाश सिंह व अन्य अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ सुरक्षा के लिए विभिन्न तटबंधों की स्थिति, कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंताओं एवं जूनियर इंजीनियरों को तटबंधों की निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

---------------------
नदियों के जल स्तर पर एक नजर में नदियां-------खतरे का निशान--------वर्तमान जल स्तर
विज्ञापन
विज्ञापन

गंडक--------109.679 मीटर---------107.05 मीटर
रोहिन त्रिमुहानी घाट--82.44 मीटर----79.60 मीटर
रोहिन भौराबारी------79 मीटर----------नील
रोहिन रतनपुर-------99.35 मीटर-------96.50 मीटर
महाव नाला-----------पांच मीटर-------12 मीटर
राप्ती रिगौली--------80.30 मीटर-----77.08 मीटर
चंदन ---------------101.05 मीटर-----100.10 मीटर
प्यास---------------102.25 मीटर-----102 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed