फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri remembered on their birth anniversaries

Maharajganj News: जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

Sat, 04 Oct 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri remembered on their birth anniversaries
जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया।
महराजगंज। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम से मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह समारोह आयोजित करके देश की इन दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण करके देश के लिए उनके किये गए योगदानों को याद किया गया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने झंडा फहराया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त राज्स्व, न्यायिक, उपजिलाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारियों ने दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सामूहिक रूप से रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का गायन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए रिद्धि पांडेय व विकास भवन सभागार में सीडीओ अनुराज जैन की उपस्थिती में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

शहर स्थित स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों समारोपपूर्वक महात्मा गांधी और लाल बहादुर शात्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, अखिलेश्वर राव, कामाख्या जायसवाल, कृष्ण कुमार शुक्ल, राजेश कुमार, रत्ना द्विवेदी, प्रतिभा पटेल मौजूद रहीं रहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया, आलोक प्रसाद, शरद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में समारोह पूर्वक महात्मा गांधी की 156वीं एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों का देश के लिए दिया गया योगदान सदैव याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव, रामसुखी यादव, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. राकेश कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed