फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharashtra resident arrested on suspicion of illegal foreign currency and gold-silver trading.Maharashtra resident arrested on suspicion of illegal foreign currency and gold-silver trading.

Maharajganj News: महाराष्ट्र का नागरिक अवैध विदेशी मुद्रा और सोना-चांदी कारोबार के शक में गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra resident arrested on suspicion of illegal foreign currency and gold-silver trading.Maharashtra resident arrested on suspicion of illegal foreign currency and gold-silver trading.
काठमांडो में छापेमारी के दौरान नेपाली रुपये, अमेरिकी डालर और कीमती धातुएं बरामद
विज्ञापन

महाराष्ट्र निवासी आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व अनुसंधान विभाग को सौंपा गया
सोनौली। काठमांडो उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने अवैध विदेशी मुद्रा विनिमय तथा सोना-चांदी के कारोबार के संदेह में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नेपाली मुद्रा, अमेरिकी डालर और सोना-चांदी जैसी धातुएं बरामद की हैं।
कार्यालय के प्रवक्ता एवं पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कार्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमित इरगोन्डा घाली (33) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भारत के महाराष्ट्र राज्य के सांगली जिले के तासगांव तालुका निवासी है और वर्तमान में काठमांडो महानगरपालिका-25, ठहिटी में रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ज्याठा-ठहिटी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डालर) के कारोबार के साथ राजस्व चोरी कर सोना-चांदी की तस्करी, भंडारण और बिक्री किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने छापेमारी कर अमित घाली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से नेपाली सात लाख 30 हजार रुपये, 34 हजार 500 अमेरिकी डालर, सोने जैसी पीली धातु के 17 टुकड़े (कुल वजन 75 ग्राम) तथा चांदी जैसी धातु के विभिन्न आकार के 2.6 किलोग्राम टुकड़े बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामद धातुओं की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपित को आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए राजस्व अनुसंधान विभाग, नेपाल को सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में विदेशी मुद्रा कारोबार और राजस्व चोरी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed