फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj won the inaugural match by defeating Chauri Chaura.

Maharajganj News: महाराजगंज ने चौरीचौरा को हराकर उदघाटन मैच जीता

Mon, 12 Jan 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj won the inaugural match by defeating Chauri Chaura.
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर आयोजित आठ दिवसीय सिसवा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में महराजगंज ने चौरीचौरा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रविवार को पहले मुकाबले में चौरीचौरा की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की। साहिल के शानदार 62 रन, रितेश के 29 और विकास के 18 रनों के सहयोग से टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 163 रन बनाए। महराजगंज के गेंदबाज शिवकांत ने 3, सूरज ने 2 और यासिर ने 2 विकेट लिए। जवाब में महराजगंज के खिलाड़ी संदीप के धमाकेदार 75 और मोहन के 27 रनों के सहयोग से 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सभासद आशीष उर्फ शिब्बू मल्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में अंपायर की भूमिका मुक्कू सिंह और आदर्श चौबे ने निभाई। इस दौरान पूर्व सभासद आकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद गुफरान, सत्यम सिंह, नमन सिंह, मनन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed